फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case registered against young man for molesting a child

Yamuna Nagar News: बच्चे से कुकर्म के आरोप में युवक पर केस दर्ज

Thu, 15 Feb 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 15 Feb 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Case registered against young man for molesting a child
रादौर। थाना रादौर क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर नौ साल के बच्चे से कुकर्म का आरोप लगाया है। बच्चे ने कुकर्म की बात अपनी मां को बताई तो वह शिकायत करने आरोपी के घर पर गई। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक ने अपनी मां के साथ उससे और बच्चे से मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना रादौर पुलिस को दी शिकायत में कस्बे के एक क्षेत्र की महिला ने बताया कि सोमवार शाम उसका नौ साल का बेटा रोता हुआ घर पर आया। उसने बताया कि प्रिंस ने उसके साथ गलत काम किया है। इसका पता चलने पर वह बेटे के साथ प्रिंस के घर पर गई। वहां पर प्रिंस व उसकी मां लक्ष्मी देवी मौजूद थी। महिला का आरोप है कि जब उसने प्रिंस की करतूत के बारे में उसे बताया कि उसकी मां उल्टा उन्हें ही भरा बुरा करने लगी। इसके बाद उसके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत उसने थाने में दी। जांच अधिकारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत पर आरोपी मां-बेटे पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed