फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case registered against the youth under POCSO Act

Yamuna Nagar News: युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

Thu, 18 Jul 2024 07:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Case registered against the youth under POCSO Act
यमुनानगर। पुलिस ने सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। युवक अपनी रिश्तेदारी में ही 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी भतीजी को ब्लैकमेल कर उस पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। डर के कारण छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। छात्रा की मां ने जब उससे इस बारे पूछा तो उसने सारी बात बताई।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की मासी का लड़का जिला अंबाला के साबापुर गांव निवासी नितिन उर्फ जानू पहले उनके घर पर रहता था। उसकी 16 वर्षीय लड़की शहर के एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी नितिन एक जून से उसकी लड़की की अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। महिला ने बताया कि एक जुलाई को उसकी लड़की घर पर अकेली थी। तभी आरोपी नितिन उनके घर पर आया और उसकी लड़की पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने उसकी लड़की को स्कूल से उठाने की धमकी भी दी। जिससे उसकी लड़की ने स्कूल जाना छोड़ दिया। जब उसने बेटी को इस बारे पूछा तो उसने उसे सारी बात बताई। इसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed