फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case registered against in-laws for dowry harassment

Yamuna Nagar News: दहेज उत्पीड़न में ससुराल वालों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Case registered against in-laws for dowry harassment
महिला ने ससुराल वालों पर सोने के गहने नहीं देने पर मारपीट कर उसे घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पति, सास-ससुर व ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शहर के लक्ष्मी नगर कैंप निवासी रूचि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2017 में पेपर मिल क्वार्टर कॉलोनी के कपिल के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने हर प्रकार का जरूरी सामान दिया था। शादी के बाद उसकी ननद बिलासपुर की सरिता व साढौरा निवासी सोनिया एक माह तक उसकी ससुराल में रही। दोनों उसकी ससुराल वालों को उसके खिलाफ गहनों को लेकर भड़काने लगी। उनकी बातों में आकर सास व पति उसे गालियां देने लगे। कुछ दिन के बाद ही उसके साथ ससुराल में नौकर जैसा बर्ताव किया जाने लगा। छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। मार्च 2018 में ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। मौजिज लोगों के कहने पर ससुराल वाले तीन माह बाद उसे ससुराल ले गए।
विज्ञापन

परंतु घर जाते ही उसे फिर से सोने के गहने नहीं लाने के ताने मारे जाने लगे। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो सुराल वाले सोने की चेन या फिर दो लाख रुपये लाने के लिए कहने लगे। जून 2019 में उसने बेटी को जन्म दिया। परंतु ससुराल वाले कहने लगे कि उन्हें तो बेटा चाहिए था। वह उसकी बेटी काे नहीं रख सकते। ससुराल वालों ने धक्के देकर उसे घर से निकाल दिया। अक्तूबर 2020 में हुई पंचायत के बाद ससुराल वाले उसे फिर से ससुराल लेकर गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह दोबारा उसे तंग नहीं करेंगे। परंतु उनकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उन्होंने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति कपिल, ससुर अशोक त्यागी, सास आशा तयागी, ननद सरिता, सोनिया, मोना, सेविका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed