{"_id":"653816ed2d58b0fe8e0db376","slug":"case-registered-against-home-guard-and-his-wife-for-occupying-rented-house-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-8055-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: किराये के मकान पर कब्जा करने के आरोप में होमगार्ड और उसकी पत्नी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: किराये के मकान पर कब्जा करने के आरोप में होमगार्ड और उसकी पत्नी पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी नगर थाना क्षेत्र की शिवपुरी कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे होमगार्ड पर जबरन मकान पर कब्जा करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पंचकूला निवासी मंदीप की शिकायत पर आरोपी होमगार्ड व उसकी पत्नी पर केस दर्ज कर लिया है।
पंचकूला के गांव सूरजपुर निवासी मंदीप कुमार ने बताया कि उसके पिता गुलजार सिंह ने शिवपुरी कॉलोनी में मकान बनाया हुआ है। उसके पिता की मौत होने के बाद यह मकान अब उसके नाम है। साल 2015 में उन्होंने अपना मकान अंबाला के गांव बिंजलपुर निवासी खुशनसीब को तीन साल के लिए किराये पर दिया था। जिसका किरायानामा 30 अप्रैल 2018 को समाप्त हो गया था।
विज्ञापन
खुशनसीब होमगार्ड है। किरायानामा समाप्त होने के बाद उन्होंने आरोपी खुशनसीब को मकान खाली करने को कहा, लेकिन आरोपी ने मकान खाली करने के लिए दो माह का समय मांगा था। लेकिन दो-तीन माह बाद भी उसने मकान खाली नहीं किया। जिसके बाद वह उसे लगातार मकान खाली करने को कहने लगा। लेकिन उसने उसकी कोई बात नहीं सुनी और उसे होमगार्ड के पद का रसूख दिखाकर उसे धमकाने लगा।
विज्ञापन
उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह जब भी अपना मकान देखने जाता तो आरोपी व उसकी पत्नी कृष्णा उसे धमकाते हैं। अब आरोपियों ने उसकी मकान पर नाजायज कब्जा कर लिया है। आरोपियों ने उसे मकान खाली करवाने की कोशिश करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत सीएम, गृहमंत्री, डीजीपी व अन्य उच्च अधिकारियों को दी। जिसके बाद गांधी नगर थाना पुलिस ने अब आरोपी होमगार्ड व उसकी पत्नी पर केस दर्ज किया है।