{"_id":"6698713a90108007e60d7e44","slug":"case-registered-against-government-college-professor-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-122168-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राजकीय कॉलेज के प्रोफेसर पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राजकीय कॉलेज के प्रोफेसर पर केस दर्ज
Thu, 18 Jul 2024 07:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में राजकीय काॅलेज अहड़वाला के सहायक प्रोफेसर कर्ण सिंह थाना छछरौली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पिछले कई दिनों से ब्राह्मण समाज के लोग लघु सचिवालय में इस संबंध में प्रदर्शन कर रहे थे। अब छछरौली थाना पुलिस ने बिलासपुर निवासी विजय शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विजय शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अहड़वाला राजकीय कॉलेज के प्रोफेसर कर्ण सिंह ने 12 जून को फेसबुक पर पोस्ट की थी। जिसमें ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की गई थी। इसमें कहा गया कि ब्राह्मण समाज ने अन्य जातियों को छोटा कर दिया गया है। जिससे समाज में रोष बना हुआ था। समाज की ओर से आरोपी प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी व एसपी को ज्ञापन सौंपा गया था। आठ जुलाई को फिर ब्राह्मण समाज के लोग जिला सचिवालय पहुंचे थे। ब्राह्मण समाज में बढ़ रहे रोष को देखते हुए अब पुलिस ने विजय शर्मा की शिकायत पर आरोपी सहायक प्रोफेसर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।