फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case registered against 13 people in dowry harassment cases

Yamuna Nagar News: दहेज उत्पीड़न के मामलों में 13 लोगों पर केस दर्ज

Thu, 05 Sep 2024 06:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 05 Sep 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 13 people in dowry harassment cases
यमुनानगर। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में 13 लोगों पर केस दर्ज किया है। एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर पेट में पल रहे लिंग की जांच कराकर उसका गर्भपात करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जड्डा शेखान निवासी जसविंद्र कौर ने बताया कि उसकी शादी 19 फरवरी 2022 को गुलाब नगर निवासी जगजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी से पहले उसका पति जगजीत सऊदी अरब गया हुआ था। ससुराल वालों ने रिश्ते के समय बताया था कि शादी के बाद जगजीत अपनी पत्नी को भी अपने साथ सऊदी अरब ले जाएगा। लेकिन शादी के कुछ माह बाद उसका पति अकेला ही सऊदी अरब चला गया। पीछे उसके ससुराल वाले उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इसी दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी होने पर भी ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसे प्रताड़ित किया गया। कुछ दिन बाद उसकी बेटी बीमार हो गई। फरवरी 2023 में उसका पति विदेश से लौट आया। इसके बाद वह फिर गर्भवती हुई तो आरोपियों ने उसके पेट में पल रहे बच्चे की लिंग जांच कराई। लड़की का पता चलने पर आरोपियों ने जबरन उसका गर्भपात कराया। आरोप है कि एक दिन उसके पति, ससुर महेंद्रजीत सिंह, सास बलजीत कौर, ननद आहलूवाला निवासी इकविंद्र कौर व जडौदा निवासी जसविंद्र कौर ने उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने पांचों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।उधर, अलाहर निवासी अनु रानी की शिकायत पर जठलाना पुलिस ने उसके पति गौशाला कॉलोनी निवासी सुखमीत सिंह, ननद महक, ससुर जीतराम पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने शादी के बाद उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे एक दिन घर से निकाल दिया। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

उधर, सरस्वती नगर निवासी कोमल ने बताया कि उसकी शादी अंबाला के गांव धनौरा निवासी विशाल कुमार के साथ 2018 में हुई थी। आरोप है कि दहेज में कीमती सामान की मांग पूरी न होने पर उसके पति विशाल, सास पिंकी रानी, ससुर सतीश कुमार, मामा ससुर राकेश कुमार, मामी सास काजल ने उसे पीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed