फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case of eight people in two cases of dowry harassment, one married woman accused of molesting her brother-in-law

दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में आठ लोगों पर केस, एक विवाहिता ने जेठ पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Case of eight people in two cases of dowry harassment, one married woman accused of molesting her brother-in-law
यमुनानगर। दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में शहर पुलिस ने आठ ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज किया है। एक विवाहिता ने अपने जेठ पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2016 में चंडीगढ़ सेक्टर 32 निवासी के साथ हुई थी। शादी में उसके परिवार वालों ने जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था। आरोप है कि शादी के बाद उसके ससुराल वालों ने उसे दहेज में और कीमती सामान की मांग लाने को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि एक दिन वह अपने घर पर अकेली थी। उसके पति व अन्य ससुराल वाले काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान उसका जेठ सूरज घर पर आया। आरोप है कि आरोपी ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने इस बारे में अपने पति व अन्य ससुराल वालों को बताया। लेकिन उन्होंने उल्टा उसे ही डांटना शुरू कर दिया। एक दिन आरोपियों ने उसे दहेज में कीमती सामान की मांग पूरी न होने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया। किसी तरह वह घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। इसकी शिकायत उन्होंने शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में उसके आरोपी पति, जेठ, जेठानी व एक अन्य पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुराना हमीदा निवासी प्रियंका की शिकायत पर शहर पुलिस ने उसके पति कैंप निवासी दीपक धीमान, ससुर विरेंद्र धीमान, सास मुनीष व ननद डोली के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। प्रियंका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दस फरवरी 2019 को दीपक धीमान से हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने पीटकर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed