फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case of breaking into the house and vandalizing the shop

Yamuna Nagar News: घर में घुस कर मारपीट व दुकान में तोड़फोड़, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Case of breaking into the house and vandalizing the shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस ने घर में घुस कर मारपीट व दुकान में तोड़फोड़ करने के आरोप में हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बूड़िया चौकी पुलिस को दी शिकायत में भगवानगढ़ निवासी सचिन ने बताया कि वह जगाधरी कोर्ट में वकालत करता है। वह सुबह के समय घर से जगाधरी कोर्ट जाने के लिए निकला था। उसी समय उनके घर पर राजकुमार व राजिंद्र अपने साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने आते ही उसके पिता सुरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। उन्होंने जान से मारने की नियत से पिता के सिर पर डंडों से कई वाहर किए। डंडा लगने से पिता का हाथ भी टूट गया। इसके बाद आरोपियों ने वार कर उनकी बाजू भी तोड़ दी। घर से शोर सुनकर साहिल व अन्य ग्रामीण वहां पर आ गए। लोगों की भीड़ को देख कर आरोपी वहां से फरार हो गए। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वह उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सरस्वतीनगर में लेकर गया। जहां से एक्सरे के लिए उन्हें ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुकान में घुस कर तोड़फोड़, कार का शीशा भी तोड़ा
उधर, थाना शहर यमुनानगर को दी शिकायत में लाजपत नगर के नितिन यादव ने बताया कि उसकी बिजली का सामान रिपेयर करने की दुकान है। जब वह दुकान पर था तो वहां पर अटल नाम का युवक आया। जो बिना किसी बात के उससे अभद्र व्यवहार करने लगा। वह उसके पास से स्मैक के लिए रुपये मांग रहा था। जब उसने रुपये देने से मना कर दिया तो वह उसे गालियां देने लगा। वहां से जाने के बाद वह दोबारा आया और तीन-चार साथियों के साथ उसकी दुकान में घुस कर तोड़फोड़ करने लगा। आरोपियों ने उसकी कार का शीशा भी तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed