Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case of attack on sevadars in Golden Temple: Young man from Shadipur, Yamunanagar, Punjab Police reached

स्वर्ण मंदिर में सेवादारों पर हमले का मामला: यमुनानगर के शादीपुर का रहने वाला युवक, घर पहुंची पंजाब पुलिस

Sat, 15 Mar 2025 03:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 15 Mar 2025 03:32 PM IST
सार

अमृतसर स्वर्ण मंदिर परिसर में स्थित रामदास सराय में एक युवक ने लोहे के पाइप से हमला कर दिया था। वारदात में पांच लोग घायल हुए थे। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Case of attack on sevadars in Golden Temple: Young man from Shadipur, Yamunanagar, Punjab Police reached
परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वर्ण मंदिर परिसर में श्री गुरु रामदास सराय में सेवादारों पर हुए हमले के तार यमुनानगर से जुड़े हैं। यमुनानगर के शादीपुर गांव निवासी जुल्फान ने लोहे की रॉड से हमला कर पांच लोगों को घायल किया था। जिसके बाद आरोपी को उसके सहयोगी के साथ काबू किया गया। पंजाब पुलिस की सूचना के बाद यमुनानगर पुलिस ने भी इसकी जांच शुरू कर दी। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने गांव के पहुंचकर जुल्फान के बारे में जानकारी। उधर, परिजनों का कहना है कि जुल्फान दो दिन पहले पीलिया की दवा लेने के लिए गया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अमृतसर स्वर्ण मंदिर परिसर में स्थित रामदास सराय में एक युवक ने लोहे के पाइप से हमला कर दिया था। वारदात में पांच लोग घायल हुए थे। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पंजाब पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया था। इनमें एक आरोपी जुल्फान यमुनानगर के शादीपुर गांव का रहने वाला है। पंजाब पुलिस ने यमुनानगर पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सदर थाना यमुनानगर की पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस टीम ने जुल्फान के घर पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। जुल्फान के भाई इमरान का कहना है कि जुल्फान बोरिंग करने का काम करता है। वह काफी समय से पीलिया की बीमारी से पीड़ित है। दो दिन पहले वह दवा लेने के लिए मुलाना गया था। लेकिन, वह अमृतसर कैसे पहुंचा और वहां पर क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है। उधर, घटना के बाद ग्रामीण भी हैरान है। ग्रामीणों का कहना है कि जुल्फान साफ छवि का युवक है। लेकिन, वह अमृतसर कैसे पहुंचा इस बारे कोई भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसएचओ सदर थाना यमुनानगर दलीप सिंह का कहना है कि पंजाब पुलिस की सूचना पर गांव में पहुंचकर जुल्फान के पते को तस्दीक किया था। जुल्फान के बारे में जानकारी जुटाई गई है। जिससे पंजाब पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed