फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   case filed on gangister allegation of giving threat

खनन कारोबारियों को धमकाने का गैंगस्टर काला राणा का मैसज वायरल, काला राणा व काला जटहेडी पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
case filed on gangister allegation of giving threat
गैंगस्टर काला राणा और काला जटहेड़ी का सोशल मीडिया पर माइनिंग कारोबारियों को धमकी भरा मैसेज वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यह मैसेज वायरल होने के बाद पुलिस ने साइबर सैल के कांस्टेबल की शिकायत पर गैंगस्टर काला व उसके साथ काला जटहेड़ी के खिलाफ धारा 386 व 506 के तहत केस दर्जकर लिया है। इससे पहले गैंगस्टर काला राणा का नाम अमर मार्केट स्थित श्री गणपति विजन शोरूम के मालिक एवं पूर्व पार्षद पुष्प लता के पति रघुनाथ प्रजापति उर्फ रघु की हत्या में आया था। जिनकी 28 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब उनकी पत्नी पुष्पलता ने काला राणा पर रंगदारी न देने पर हत्या करवाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

बता दें कि काला राणा पर पूर्व विधायक के भाई, उसके दोस्त व कई कारोबारियों पर जानलेवा हमला करने के आरोपों में केस दर्ज है। कालाराणा जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। लेकिन पुलिस को उसका कुछ अता पता नहीं है। जानकारों की माने तो आरोपी कालाराणा विदेश में फरार हो गया है। वहीं से वह फोन के जरिए वारदातें करवाता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

यह मैसेज हो रहा वायरल:
गैंगस्टर काला राणा ने अपनी फेसबुक पर 31अगस्त को मैसेज डालकर खनन कारोबारियों को धमकाया है। मैसेज में लिखा है कि राम-राम भाईयो, जय बजरंग बली। जो भी यमुनानगर में जितना भी माइनिंग का कार्य हो रहा है। वो हमारे साथ रलके करना पड़ेगा। जो भी बंदा हमारे साथ रलके नहीं चलेगा। वो अपनी मौत का जिम्मेदार खुद होगा और जो भी कोई बदमाश बनने की कोशिश करेगा। उसकी लाश भी नहीं बरामद होगी। और एक बात और 15 सितंबर से काम शुरू हो जाएगा। जो भी बंदे हैं। उससे पहले हमारे पास पहुंच जाए। दोबारा मैसेज नहीं दिया जाएगा। वारदात ही मिलेगी। .... काला राणा और काला जटहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
फोन पर धमकी देता था काला राणा:
अमर मार्केट स्थित श्री गणपती विजन शोरूम के मालिक एवं पूर्व पार्षद पुष्प लता के पति रघुनाथ प्रजापति उर्फ रघु की 28 अगस्त को उनके शोरूम पर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शोरूम के सेल्समैन गुलशन के बयान पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था। हालांकि मृतक की पत्नी पुष्पलता ने आरोप लगाया कि उनके पति रघु से गैंगस्टर काला राणा रंगदारी मांग रहा था। आरोपी फोन पर उन्हें धमकी भी देता था। लेकिन पुलिस को दी शिकायत में पुष्पलता ने काला राणा का नाम नहीं दिया गया था। हत्या के बाद पुलिस ने जब आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो सामने आया कि वारदात को अंजाम देने में चार लोग बदमाश शामिल थे। दो बदमाश घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बाइक लिए खड़े थे। जबकि दो ने शोरूम के अंदर जाकर गोलियां बरसाकर रघुनाथ की हत्या की थी। वारदात को बीते छह दिन हो गए है, लेकिन पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

वर्जन
जांच अधिकारी एएसआई वेदपाल का कहना है कि फेसबुक पर मैसेज लिखकर खनन कारोबार से जुड़े लोगों को धमकाने के आरोप में काला राणा व काला जटहेड़ी के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। साइबर सेल की मदद से मामला सुलझाया जाएगा।
फोटो: 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed