फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   case filed on 13 person 20 arrest

आदेश का उल्लंघन करने पर 13 केस दर्ज, 20 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
case filed on 13 person 20 arrest
जिले में नाइट कर्फ्यू के दौरान आदेश का उल्लंघन करने पर बुधवार रात को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर 13 मुकदमे दर्ज कर 20 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि थाना शहर की एक टीम रात करीब 10.50 बजे फव्वारा चौक के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस की टीम को एक मीट की दुकान खुली हुई मिली। इस पर पुलिस ने सहारनपुर निवासी अब्दुल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी दौरान फव्वारा चौक पर 6.30 जितेंद्र यादव पान, बीड़ी की दुकान खोलकर सामान बेच रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना शहर यमुनानगर की एक टीम ने खजूरी मोड़ पर बिना वजह घूमते 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान संजय यादव, जीशान खान, राजेश, अमित, विशाल व शंभू दास के रूप में हुई। इसी प्रकार थाना शहर यमुनानगर की एक टीम ने शास्त्री कॉलोनी से समय करीब 6.15 पर दुकान पर जूस बेचते हुए को काबू किया। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम विनोद कुमार बताया। थाना सदर जगाधरी की पुलिस टीम ने गांव मानकपुर से शाम 6.40 पर एक दुकानदार को सामान बेचते काबू किया। पूछताछ पर आरोपी की पहचान उमगढ़ निवासी रामकुमार के रूप में हुई। इसी प्रकार थाना सदर जगाधरी की टीम ने गांव खारवन से समय करीब 6:40 बजे एक दुकानदार को जूस व सब्जी बेचते काबू किया। आरोपी की पहचान गांव खारवन वासी राजेश के रूप में हुई। थाना साढौरा पुलिस ने ज्ञानी सतनाम वाली गली से समय करीब 7:30 बजे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते कोचिंग सेंटर चलाते हुए एक आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान सचिन वर्मा के रूप में हुई। वहीं थाना बिलासपुर पुलिस टीम ने बिलासपुर से 7:10 पर एक दुकानदार को अपनी दुकान पर करने का सामान बेचते काबू किया। पूछताछ पर आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह निवासी अजीजपुर के रूप में हुई। बिलासपुर से ही 6:40 पर रेहडी पर सामान बेचते काबू किया। पूछताछ पर जिसने अपना नाम शाहवेज बताया। जिनके खिलाफ आईपीसी की धारा- 188 व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना छछरौली पुलिस टीम ने गांव लेदा खादर से बिना वजह घूमते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान इंतजार उर्फ मोनू व ललित के रूप में हुई। थाना जठलाना पुलिस टीम ने गांव गुमथला से शाम 6:40 पर एक हेयर ड्रेसर की दुकान खुली पाई। पूछताछ पर आरोपी की पहचान राजकुमार निवासी संदाली के रूप में हुई । थाना शहर जगाधरी पुलिस ने मछली बाजार जगाधरी से फड़ी लगाकर मछली बेचते एक आरोपी को काबू किया। पूछताछ पर जिसकी पहचान मोहम्मद नाजिम के रूप में हुई। थाना छप्पर पुलिस ने गांव सबलपुर अड्डा पर करीब 8:00 बजे मिठाई की दुकान पर मिठाई बेचते दो व्यक्तियों को काबू किया। जिनकी पहचान भीखाराम व हरि बहादुर के रूप में हुई। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed