फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against wife, mother-in-law and father-in-law in case of suicide of a youth

Yamuna Nagar News: युवक की आत्महत्या के मामले में पत्नी, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 20 Jun 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Jun 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Case filed against wife, mother-in-law and father-in-law in case of suicide of a youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की सुभाष नगर कॉलोनी में प्रेम विवाह करने वाले सुशील कुमार की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी पूजा, सास गायत्री देवी व ससुर सुखविंद्र पाल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई मृतक के पिता सूरज प्रकाश की शिकायत पर शहर पुलिस ने की।
सुभाष नगर कॉलोनी निवासी सूरज प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके लड़के सुशील कुमार ने करीब चार साल पहले पूजा के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उनकी अनबन रहने लगी। इस पर पूजा ने उसके लड़के सुशील कुमार के खिलाफ केस दर्ज करवाया था, जो कि कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

इसके बाद से पूजा अपने पिता सुखविंदर पाल व माता गायत्री देवी के साथ अपने मायके में रह रही थी। इस कारण से उसका लड़का सुशील कुमार मानसिक रूप से परेशान रहता था। सूरज प्रकाश ने बताया कि 17 जून को उसका लड़का रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया था। सुबह जब वह नहीं जागा तो उन्होंने अपने लड़के को आवाज लगाई मगर अंदर से कोई भी उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो उसका लड़का फंदे पर लटका हुआ था और उसकी मौत हो गई थी। उसने आरोप लगाया कि उसके लड़के सुशील कुमार को उसकी पत्नी पूजा, सास गायत्री देवी व ससुर सुखविंदर पाल ने आत्महत्या के लिए उकसाया है। इस कारण उसके लड़के ने आत्महत्या की है। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed