फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against seven in case of dispute between two brothers

पापुलर काटने को लेकर हुए दो भाईयों के विवाद में अब घायल मां-बेटों समेत सात पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven in case of dispute between two brothers
क्षेत्र के गांव सुंदरपुर में पापुलर के पेड़ काटने को लेकर दो भाईयों के बीच हुए विवाद के मामले मेें पुलिस ने अब सकील की शिकायत पर उसके भाई नसीम, भाभी सलामती समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने एक दिन पहले सकील पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

सुंदरपुर निवासी सकील अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे तीन भाई हैं। हमारी मुस्तरका खाते की जमीन तीनों भाईयों में बंटी हुई है। उसने अपने घर के साथ लगते खेत में चार साल पहले पापुलर के पेड़ लगाए थे। इस जमीन के साथ उसके भाई नसीम की भी जमीन है। जिसमें उसके भाई नसीम ने भी पापुलर के पेड़ लगाए हुए थे। उसके भाई ने पांच माह पहले अपने खेत में खड़े पापुलर कटवा दिए थे। उनमें से खेत कि डोल के साथ वाली पापुलर की लाइन छोड़ रखी थी। दोबारा नसीम ने अपने खेत में मार्च माह में पेड़ पापुलर लगा दिए थे। 12 जुलाई को वह अपनी जमीन से पेड़ कटवा रहा था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसके भाई की पत्नी सलामती अपने बेटे आरिफ, अकरम, शाहरूख, पुत्रवधू साहिस्ता के साथ आई।
विज्ञापन

आरोपियों के हाथों में डंडे, गंडासी व अन्य हथियार थे। आते ही आरोपियों ने उसके व उसके बेटे सुफियान के साथ पापुलर काटने को लेकर बहस शुरू कर दी। आरोपियों ने उन्हें पापुलर कटाई बंद करने को कहा। उनके मना करने पर आरोपियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उन पर डंडे, गंडासी व बिंडो से वार किए। जिसमें वह, उसका बेटा सुफियान घायल हो गए। शोर सुनकर जब उसकी पत्नी ताहिरा मौके पर पहुंची तो उन्होंने उससे भी मारपीट की। उसके भाई नसीम ने भी मौके पर आकर उनसे मारपीट की। बाद में आरोपी उन्हें धमकाते हुए फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में उसके भाई नसीम, भाभी सलामती, साहिस्ता, आमीर खान, आरिफ, अकरम व शाहरूख के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में दूसरे पक्ष की सुंदरपुर निवासी सलामती की शिकायत पर पुलिस ने एक दिन पहले उसके देवर सकील, देवर के बेटे सुफियान, देवरानी ताहिरा, उसका बहनोई अदरीश व बहनोई के बेटे सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया था। उसने शिकायत में बताया था कि 12 जुलाई को लगभग दस बजे वह अपने बेटे आरिफ, शाहरुख व अकरम के साथ खेत में जा रही थी। जब वह अपने देवर अदरीश के घर के आगे से निकले तो उसके देवर सकील, देवर के बेटे सुफियान, देवरानी ताहिरा, उसका बहनोई अदरीश, बहनोई के बेटे सोनू ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इस दौरान आरोपियों उन पर डंडों व गंडासी से हमला कर दिया। जिसमें वो, उसका बेटा आरिफ, शाहरुख व अकरम घायल हो गए थे। उसके बेटे आरिफ का उपचार पीजीआई में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed