फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against seven accused in three cases of dowry harassment

Yamuna Nagar News: दहेज प्रताड़ना के तीन मामलों में सात आरोपियों पर केस

Mon, 14 Jul 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven accused in three cases of dowry harassment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दहेज प्रताड़ना के तीन मामलों में संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस ने सात लोगों को नामजद किया है। छप्पर, गांधी नगर और साढौरा थानों की पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
थाना छप्पर पुलिस को गांव अकालगढ़ का माजरा निवासी रीना देवी ने शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसकी शादी 10 दिसंबर 2016 को हुई थी। इसके बाद से ससुराल में उसे दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित किया गया। उससे गाली-गलौज कर मारपीट की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। इससे परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने रविंद्र पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में हरबंसपुरा निवासी एलिस ने बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2022 को पानीपत के नूरवाला निवासी सुनील भाटिया से हुई थी। इसके बाद ससुराल में सुनील उसे दहेज की मांग करने लगा। इसके लिए उससे गाली-गलौज कर मारपीट की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान होकर मायके आकर परिजनों को आपबीती बताई और शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना साढौरा पुलिस को दी शिकायत में गांव रामपुर राइयां निवासी पूजा रानी ने बताया कि उसकी शादी चार सितंबर 2014 में गोकलगढ़ निवासी सोहन लाल से हुई थी। इसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग करने लगे। उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही दहेज का सामान खुर्दबुर्द किया। पुलिस ने पति सोहन लाल व पति के भाइयों राजकुमार, राकेश कुमार व भाभी सलिंद्रो व अंबाला के थाना मुलाना के गांव बूढि़यो निवासी ननद प्रोमिला पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed