फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against manager and supervisor in the case of death of JCB driver

Yamuna Nagar News: जेसीबी ड्राइवर की मौत के मामले में मैनेजर और सुपरवाइजर पर केस

Mon, 21 Oct 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 21 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Case filed against manager and supervisor in the case of death of JCB driver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 पर करेहड़ा खुर्द के पास चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगे जेसीबी ड्राइवर की नीचे गिरने से मौत के मामले में मैनेजर व सुपरवाइजर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मृतक हिसार के लक्ष्मी विहार निवासी सतीश कुमार के भतीजे सोनू ने आरोप लगाया कि लापरवाही से ही यह दुर्घटना हुई है।
वहीं पुलिस की जांच में सामने आया कि सतीश कुमार पुलिया पर बैठा हुआ था। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। करेहड़ा खुर्द में फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कराने वाली एजेंसी के यहां पर जेसीबी, ट्रक उपलब्ध हैं। जिससे ब्रिज के निर्माण के लिए मैटेरियल सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन

यहीं पर सतीश कुमार भी जेसीबी पर ड्राइवर था। वह पुल से नीचे गिर गया और सरिये में फंसने से उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भतीजे सोनू ने बताया कि उसका चाचा एक माह पहले ही एमएससी कंपनी में काम पर गया था। वह कंपनी के मैनेजर व सुपरवाइजर की देखरेख में कार्य करता था। उन्हें जानकारी मिली कि मैनेजर व सुपरवाइजर की लापरवाही से ही उसके चाचा की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed