फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against five drivers for changing lanes

Yamuna Nagar News: लेन बदलने के आरोप में पांच चालकों पर केस

Sun, 15 Dec 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five drivers for changing lanes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लेन चेंज नियम का उल्लंघन करने पर पुलिस ने पांच भारी वाहन चालकों पर केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई यातायात थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर जांच के दौरान की। इस दौरान लेन बदलने के आरोप में पांच वाहन चालकों पर मामला दर्ज किया गया।
यातायात प्रभारी कुशलपाल राणा ने बताया कि अकालगढ़ के पास नेशनल हाईवे पर उनकी टीम ने जांच की। इस दौरान नेशनल हाईवे पर एक डंपर आता दिखाई दिया। जिसका चालक बाईं साइड में नहीं चल रहा था। टीम ने इसकी वीडियोग्राफी की और डंपर को रुकवा लिया। चालक ने अपना नाम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव मिर्जापुर निवासी मिजान बताया। उसके विरुद्ध सदर थाना में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

उनकी एक अन्य टीम ने थाना छप्पर क्षेत्र के गांव गधौली के पास जांच कर एक डंपर पकड़ा गया। यह डंपर भी बाइलेन में नहीं चल रहा था। चालक की पहचान सहारनपुर के गांव बुढाखेड़ा निवासी कादिर के रूप में हुई। वहीं एक अन्य कंटेनर को पकड़ा गया। यह भी निर्धारित बाईं लेन के नियम का उल्लंघन कर रहा था। चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के गांव कुंदरकी निवासी तोसिम के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से एक अन्य डंपर का चालक अंकित पकड़ा गया। वह भी बाईं लेन के नियम का उल्लंघन कर डंपर चला रहा था। तीनों चालकों के विरुद्ध थाना छप्पर थाना में केस दर्ज कराया गया। एक अन्य केस फर्कपुर थाना में दर्ज हुआ। यहां गांव सुढैल के पास नेशनल हाईवे पर महिंद्र सिंह को ट्रक लेकर आते पकड़ा गया। वह भी लेन के नियम के उल्लंघन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed