फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against driver who refused to treat injured person

Yamuna Nagar News: घायल का इलाज कराने से मुकरे चालक पर केस

Mon, 10 Jun 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Jun 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Case filed against driver who refused to treat injured person
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कार ने आइसक्रीम बेचने वाले रेहड़ी चालक को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में रेहड़ी चालक को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने दर्द का इंजेक्शन लगा कर उसे घर भेज दिया। परंतु आराम नहीं होने पर उसने दो दिन बाद निजी अस्पताल में एक्सरे कराया तो पता चला कि उसके पेट की आंतें फटी हुई हैं। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में मुंडा माजरा निवासी राजू शर्मा ने बताया कि वह आइसक्रीम की रेहड़ी लगाता है। वह अपनी आइसक्रीम की रेहडी लेकर अपनी साइड से रेलवे स्टेशन यमुनानगर से भगत सिंह चौक की तरफ जा रहा था। रात करीब 11 बजे वह न्यू मार्केट के सामने महावीर चौक पर पहुंचा तो सामने से गलत दिशा से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी रेहड़ी भी पलट गई और वह घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर उसे दर्द का इंजेक्शन लगाकर आराम करने की सलाह देकर घर भेज दिया। परंतु दर्द बंद न हुआ। दो दिन बाद वह चड्ढा अस्पताल में चेकअप कराने गया और एक्सरे करवाया। जहां डाक्टर ने उसे बताया कि उसके पेट के अंदर गहरी चोट है और आंत फटी हुई है। इसके दो ऑपरेशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका एक ऑपरेशन हो चुका है। दूसरा होना है। उसका लाखों रुपये उपचार पर लग चुका है। आरोपी कार चालक ने पूरा इलाज कराने का आश्वासन देते हुए पुलिस में रिपोर्ट न कराने की सलाह दी थी। परंतु अब वह उसका उपचार नहीं करवा रहा। इस पर उसने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed