फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against 14 including four women

चार महिलाओं समेत 14 के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 14 including four women
गांव ठसका की बाबा हजरत सुधा साहब की दरगाह पर कब्जे को 21 अक्तूबर को लेकर दो पक्षों की महिलाओं में हुए टकराव के मामले में पुलिस ने 4 महिलाओं सहित 14 के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि यह केस गांव ठसका निवासी सुलताना की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सुलताना ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बाबा हजरत सुधा साहब की दरगाह पर उनकी बिरादरी के लोग मुद्दतों से साफ-सफाई व देखभाल करते आ रहे हैं। इस दरगाह के चढ़ावे को आपस में बांटा जाता रहा है। 20 अक्तूबर को सुल्ताना, शमशीदा, बबली, भूरी व सलमा के साथ दरगाह पर सफाई करने गई थी। तो वहां अपने आप को दरगाह कमेटी का प्रधान बताने वाला बाबू राम भी पहुंच गया। तो दोनों पक्षों में बहस हो गई। जिसके बाद प्रशासन ने दोनों पक्षों को शांत करके दरगाह के मेन गेट पर ताला लगाकर इसकी चाबी बीडीपीओ के हवाले कर दी थी। 21 अक्तूबर को जब सुल्ताना, सलमा, भूरिया, बानो, बबली, शमशीदा, बलकीशा व सोनिया दरगाह परिसर पर सफाई कर रही थी। इसी दौरान 3 ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर औरतें व आदमी वहां पहुंच गए। इन सभी ने डंडों, सरियों व गंडासियों से सुल्ताना व उसके साथ वाली महिलाओं पर हमला कर दिया। जब तक पुलिस उनका बचाव करती तब तक हमलावरों ने सुल्ताना, शमशीदा, सलमा, बानो, भूरिया, बलकीशा व सोनिया को घायल कर दिया। सभी को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि सुल्ताना की शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर श्यामो देवी, निशा, पिंकी, नेहा, बाबू, सुनील, मनीष पुत्र ज्ञान चंद, मनीष पुत्र श्रवण, संजीव, मांगा, तरसेम, हैप्पी, प्रदीप व केसर को मारपीट व घायल करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed