{"_id":"675b4a325581672c710ca406","slug":"case-against-truck-and-dumper-driver-for-driving-on-the-wrong-side-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-129822-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राॅन्ग साइड चलने पर ट्रक, डंपर चालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राॅन्ग साइड चलने पर ट्रक, डंपर चालक पर केस
Fri, 13 Dec 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। नेशनल हाईवे पर गलत दिशा में चलने पर पुलिस ने दो वाहन चालकों पर केस दर्ज किया है। पुलिस वीरवार सुबह नेशनल हाईवे 344 पर अकालगढ़ के नजदीक यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों की जांच कर रही थी। तभी एक डंपर छोटे वाहनों वाली लाइन में आ रहा था।
आरोप है कि चालक ने गलत लाइन में डंपर चलाकर छोटे वाहनों के लिए खतरा पैदा कर रहा था। सदर थाना पुलिस ने चालक लापरा निवासी इकराम पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने नेशनल हाईवे 344 पर रूलाखेड़ी के नजदीक गलत लाइन में चल रहे ट्रक चालक अरुण कुमार पर कार्रवाई की। आरोपी चालक के खिलाफ सदर थाना जगाधरी में केस दर्ज कराया गया।