फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case against three for destroying crops with spray

Yamuna Nagar News: फसल स्प्रे से नष्ट करने के आरोप में तीन पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Case against three for destroying crops with spray
जठलाना। बरसान गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही व्यक्ति व उसके दो बेटों पर खेत में खड़ी हरे चारे की फसल को स्प्रे से नष्ट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाए। मामले में थाना जठलाना पुलिस ने आरोपित सुमित, शुभम व जयप्रकाश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव बरसान निवासी दयाराम ने बताया कि उसके पास गांव में तीन एकड़ जमीन है। जिस पर वह खेती करता है। तीन कनाल भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जहां से उसे स्टे मिली हुई है। इस भूमि पर उसका परिवार वर्ष 1975 से खेती करता आ रहा है। सुबह जब वह खेत में गया तो उसने देखा कि उपरोक्त तीनों ने उसकी बरसीम की फसल पर जहरीली दवा स्प्रे कर कब्जा करने की नियत से उसे नष्ट किया हुआ था। इससे पहले भी वह उसकी फसल पर कई बार स्प्रे कर उसे नष्ट कर चुके हैं। जिससे उसे हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed