फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case against SA and head constable for demanding bribe

Yamuna Nagar News: रिश्वत मांगने के आरोप में एसए व हेड कांस्टेबल पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Case against SA and head constable for demanding bribe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अवैध शराब बेचने के केस में फंसाने का डर दिखाकर 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में थाना सदर यमुनानगर पुलिस के एसए प्रदीप व हेड कांस्टेबल अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। यह केस एंटी करप्शन थाना में दर्ज किया गया है। काफी समय से दोनों पीड़ित को परेशान कर रहे थे। लगातार उससे रुपये मांगे जा रहे थे। इससे परेशान होकर शादीपुर के राजकुमार ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत कर दी। जांच करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने पिछले साल अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को थाना क्षेत्र से पकड़ा था। थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र का एसए प्रदीप व हेड कांस्टेबल अशोक कुमार दोनों शादीपुर के राजकुमार को भी शराब के इस केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। वह उसे कहते थे कि वह भी शराब बेचता है। उसे भी जल्द केस दर्ज कर गिरफ्तार करेंगे। यदि उसे बचना है तो 10 हजार रुपये की रिश्वत देनी होगी। वहीं राजकुमार ने उन्हें बताया भी था कि वह अवैध शराब नहीं बेचता है। परंतु दोनों आरोपी उसे लगातार परेशान करने लगे। कभी व्हाट्सएप पर फोन किया जाता तो कभी मैसेज भेजे जाने लगे। गिरफ्तारी के डर से राजकुमार परेशान हो गया। उस इसकी शिकायत और सबूत एंटी करप्शन ब्यूराे को दिए। जिस पर एसए व हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed