फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case against former Sarpanch of Mahmoodpur Panchayat on charges of fraud

Yamuna Nagar News: महमूदपुर पंचायत की पूर्व सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप में केस

Thu, 09 May 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 09 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Case against former Sarpanch of Mahmoodpur Panchayat on charges of fraud
जगाधरी। पंचायत का रिकार्ड व सामान न देने पर सदर जगाधरी पुलिस ने महमूदपुर गांव की पूर्व सरपंच अंजू रानी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इस संबंध में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने शिकायत दी थी। आरोप है कि पूर्व सरपंच को कई बार नोटिस देने के बाद भी न तो जवाब दिया और न ही सामान व रिकार्ड उपलब्ध कराया।
विज्ञापन


खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बिलासपुर कार्तिक चौहान ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि महमूदपुर गांव के वर्तमान सरपंच ने पूर्व सरपंच अंजू रानी के खिलाफ उनके कार्यालय में शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि पूर्व सरपंच अंजू रानी ने उसे चार्ज संभालने के बाद ग्राम पंचायत महमूदपुर का पूर्ण रिकार्ड व सामान नहीं दिया। उन्होंने कई बार मौखिक रूप व लिखित रूप में पूर्व सरपंच से रिकार्ड मांगा, लेकिन उन्होंने पंचायत का रिकॉर्ड व सामान नहीं उपलब्ध कराया। वर्तमान सरपंच की कार्यालय में शिकायत आने पर उनकी तरफ से भी पर्व सरपंच को 12 जुलाई 2023 और 13 जुलाई 2023 को नोटिस भेजकर वर्तमान सरपंच को रिकार्ड व सामान देने के लिए कहा गया। मगर पूर्व सरपंच ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया और न ही मौजूदा सरपंच को रिकार्ड व सामान दिया। जिससे स्पष्ट होता है कि पूर्व सरपंच ने जान-बूझकर ग्राम पंचायत का पुराना रिकॉर्ड, पंचायत की चल-अचल संपत्ति व सामान वर्तमान सरपंच को उपलब्ध नहीं करवाया है। सदर जगाधरी थाना प्रभारी अनंत राम का कहना है कि बीडीपीओ बिलासपुर की शिकायत पर महमूदपुर पंचायत की पूर्व सरपंच अंजू रानी पर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed