फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case against five in three cases of dowry harassment

Yamuna Nagar News: दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में पांच पर केस

Mon, 06 May 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 06 May 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Case against five in three cases of dowry harassment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में पुलिस ने पांच ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज किया है। तीनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
राजाराम गली निवासी शिखा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में उसकी शादी राजाराम गली निवासी विक्की के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उस पर मायके से कार लेकर आने का दबाव बनाया जाने लगा। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। सास व ससुर भी पति का ही साथ देते थे।
इस दौरान वह गर्भवती हो गई। उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद से उसे और अधिक प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर एक दिन उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिखा की शिकायत पर उसके पति विक्की, ससुर दलीप कुमार व सास अनिता रानी पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, किशनपुरा निवासी रजनी ने प्रताप नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 31 अक्तूबर 2020 को आशीष के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति आशीष ने एक दिन दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे पीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी आशीष पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी मृदल की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने उसके पति मुकुल गोयल पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed