फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case against 14 people in six cases on dowry harassment charges

Yamuna Nagar News: छह मामलों में 14 लोगों पर दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस

Thu, 31 Oct 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 31 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Case against 14 people in six cases on dowry harassment charges
यमुनानगर। दहेज उत्पीड़न के छह मामलों में पुलिस ने 14 लोगों पर केस दर्ज किए हैं। पुराना हमीदा निवासी आफरीन ने बताया कि उसकी शादी 13 मई को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज में कीमती सामान की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर एक दिन आरोपियों ने उसे पीट कर घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आफरीन की शिकायत पर उसके पति साहिल, सुसर अब्दुल वाहिद व सास शमशाद पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इसी तरह शहर जगाधरी पुलिस ने इशापुर कॉलोनी निवासी शिवानी की शिकायत पर उसके पति अभिषेक और जैसको कॉलोनी निवासी प्रीत कौर की शिकायत पर उसके पति गुरदीप सिंह, ससुर चरणजीत सिंह, सुखविंद्र, बब्बू, दीपा सिंह, मनजीत सिंह व जस्सी पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसी तरह गांधी नगर थाना पुलिस ने जम्मू कॉलोनी निवासी उमा शर्मा की शिकायत पर उसके पति देवेंद्र सिंह, बैंक कॉलोनी निवासी कोमल की शिकायत पर उसके पति वैभव, वहीं पृथ्वी नगर निवासी मोनिका की शिकायत पर उसके पति रविंद्र पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed