{"_id":"6795355602cba3e8ea00ebee","slug":"carry-a-bag-with-you-to-the-market-dr-yadav-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-132083-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"थैला लेकर जाएं बाजार : डाॅ. यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थैला लेकर जाएं बाजार : डाॅ. यादव
Sun, 26 Jan 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नई सोच संस्था के माध्यम से एंटरप्रेन्योर डेवलपमेंट प्रोग्राम (ईडीपी) अर्थात उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं ने अतिरिक्त निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव को वेस्ट कपड़ों से बनाए थैले भेंट किए। इसका उद्देश्य आम जनता को बाजार का सामान लाने के लिए घर से थैले लेकर जाने के लिए जागरूक करना रहा।
इस दौरान अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने महिलाओं के साथ बैठक की और उन्हें इस कार्य में और महिलाओं को जोड़कर उद्यमिता के साथ शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह संस्था का सराहनीय प्रयास है।
इससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर को सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दिलवाने में मददगार भी होगी। डॉ. यादव ने महिलाओं और संस्था को आश्वासन दिया कि नगर निगम इस कार्य में उनका सहयोग करेगा ताकि अन्य महिलाएं जो समाज सेवा में अपना योगदान देना चाहती है उनको भी राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन
उन्होंने आईइसी एक्सपर्ट पूजा अग्रवाल को निर्देश दिए कि वे बाजारों में जाकर लोगों को पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने। साथ ही घर से कपड़े के थैले लाने के प्रति जागरूक करें। वहीं उन्होंने आमजन से अपील की कि वे खुले में कचरा न डाले। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंक दिलाने और शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर कविता, रजनी, रेखा, मानिया, आरती, मोनिका, सविता, बबिता, मीना, ललिता, सोनी आदि मौजूद रहे।