फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Career prospects in economics

Yamuna Nagar News: अर्थशास्त्र में कॅरिअर की बताईं संभावनाएं

Sat, 12 Apr 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Career prospects in economics
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में शुक्रवार को अर्थशास्त्र विभाग की ओर से अर्थशास्त्र में कॅरिअर की संभावनाओं पर कार्यशाला लगाई गई। विभिन्न सत्रों में विद्यार्थियों को अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद कॅरिअर की संभावनाओं के बारे में बताया गया।
विशेषज्ञों ने कहा कि अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर करने के बाद बहुत अच्छे अवसर उपलब्ध हैं। इंडियन इकोनामिक सर्विसेज, इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कॉलेज, विश्वविद्यालय में अध्यापन, अनुसंधान और कॉरपोरेट क्षेत्र में ऊंचे पदों पर नियुक्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को हिंदी माध्यम से पढ़ाई करके भी ऊंचे पदों पर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. करुणा ने किया। प्राचार्य ने कहा कि सुनहरे भविष्य की संभावनाओं के बारे विद्यार्थियों को जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने सर्वेक्षण में भाग लेने वाली 17 छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं प्रो. पूनम गर्ग ने बताया कि यह कार्यक्रम मुंबई के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट एंड रिसर्च के एक अनुसंधान योजना के अंतर्गत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed