फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Card holders are facing pressure to get ration

Yamuna Nagar News: राशन लेने के लिए धक्के खा रहे कार्ड धारक

Fri, 26 Apr 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Apr 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Card holders are facing pressure to get ration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। क्षेत्र में राशन कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। क्षेत्र में डिपो पर खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से समय पर राशन कार्ड धारकों को राशन की सप्लाई न करवाए जाने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। राशन कार्ड धारक डिपाे पर राशन लेने के लिए जाते है, तो उन्हें राशन सप्लाई न होने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है।
राशनकार्ड धारक पिंकी, वर्षा, पूनम, पुष्पा, सुनीता, अजमेरो, रोशनी, जरनैल सिंह, ईशम सिंह, सलिंद्र, जयपाल, फकीर चंद, रामकुमार, शेर सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को हर महीने की 10 तारीख तक डिपो पर राशन की सप्लाई किए जाने के दावे किए गए, लेकिन अप्रैल महीने का राशन 25 अप्रैल तक डिपो पर नहीं पहुंचा है। हर महीने इसी प्रकार देरी से राशन डिपो पर पहुंचता है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से बीपीएल कार्ड धारकों को हर महीने तीन किलो गेहूं, दो किलो बाजरा, दो लीटर सरसों का तेल व एक किलो चीनी सप्लाई की जाती है, लेकिन हर महीने आधा अधूरा राशन उन्हेंं मिलता है। कभी गेहूं व बाजरा मिलता है, तो कभी देरी से उन्हें सरसों का तेल व चीनी अलग अलग समय पर मिलती है। जिससे उन्हें बार-बार डिपो पर जाकर धक्के खाने पडते है। आमतौर पर महीने के अंतिम दिनों में राशन की सप्लाई डिपो पर होती है। इससे डिपो पर कार्ड धारकों की लंबी लाइन लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीने के अंतिम दिन राशन सप्लाई करने वाली मशीन बंद हो जाती है। जिससे बहुत से राशन कार्ड धारक राशन लेने से वंचित रह जाते है। इस बारे डिपो एसोसिएशन रादौर के प्रधान बृजभूषण राणा ने बताया कि डिपो पर राशन सप्लाई करने वाली एजेंसी की ओर से देरी से गेहूं, बाजरे व अन्य सामान की सप्लाई की जा रही है।। मामले को लेकर डिपो एसोसिएशन से जुड़े डिपो धारक विभाग के उच्चाधिकारियों से मिले थे, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

वहीं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि डिपो पर गेहूं जिले से ही सप्लाई होती है। चीनी शाहबाद शुगर मिल से आती है। गेहूं व चीनी की पहले सप्लाई होती है। जबकि बाजरा व सरसों के तेल की सप्लाई रेवाड़ी से होती है। जिसे आने में वक्त लग जाता है। उनकी कोशिश है कि समय पर राशन कार्ड धारकों को राशन मिल सके। इस बारे राशन सप्लाई करने वाली एजेंसी को डिपो पर जल्द राशन पहुंचाने बारे अधिकारियों द्वारा आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed