फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car-riding youth created havoc in Model Town

Yamuna Nagar News: कार सवार युवकों ने किया मॉडल टाउन में उत्पात

Wed, 07 Feb 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Car-riding youth created havoc in Model Town
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन में नशे में धुत कार सवार युवकों ने दो अन्य कारों में टक्कर मार दी। दोनों कार चालकों के साथ आरोपियों ने अभद्रता की। एक कार चालक को शराब की बोतल मारी और दूसरे कार चालक से अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अज्ञात कार सवार युवकों पर दो केस दर्ज किए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 17 निवासी दीपक ने बताया कि शाम को वह कार में मॉडल टाउन आया था। करीब छह बजे जब वह शक्ति नगर रोड पर स्नो ड्रॉप बेकर्स के पास पहुंचा तो कार में बैठकर कुछ युवक शराब पी रहे थे। जब वह उनके नजदीक से निकलने लगा तो आरोपियों ने उसकी कार का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद शराब की बोतल उसके मुंह पर दे मारी। इससे वह घायल हो गया। सभी आरोपी नशे में धुत थे। जब उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उससे गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी शिकायत मॉडल टाउन निवासी प्रणव लांबा ने दी। शिकायत में प्रवण ने बताया कि भागते हुए आरोपियों ने उसकी कार में भी टक्कर मार दी। आरोपियों ने गलत दिशा में आकर उसकी कार में टक्कर मारी। इससे उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट की। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed