{"_id":"660097c29030b0f0310f13b0","slug":"car-riders-beat-up-roadways-bus-driver-and-conductor-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-116322-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार सवारों ने रोडवेज बस के चालक, परिचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार सवारों ने रोडवेज बस के चालक, परिचालक को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। कार सवार तीन युवकों ने बस अड्डे पर रोडवेज बस के चालक व परिचालक को मारपीट कर घायल कर दिया। कार थाना साढौरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाप केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में साढौरा के नया गांव निवासी शमशेर खान ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो में ड्राइवर है। वह रविवार को बस लेकर यमुनानगर से सढौरा आ रहा था। तभी एक कार बस का पीछा करने लगी। साढौरा तक बस के आगे पीछे कार चलती रही।
जब वह बस अड्डा साढौरा के अंदर बस को पार्किंग में लगा रहा था तो उस गाड़ी से दो लड़के उतरे और बस के परिचालक साढौरा निवासी जसविंद्र सिंह के साथ हाथापाई की। उसे नीचे गिरा लिया। जब वह बस से उतर कर उसके पास गया तो आरोपियों ने डंडों से उस पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
उनके साथ कार में जो तीसरा लड़का था वह भी नीचे उतर कर आया और उनके साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना मामला दर्ज कर आरोपियों की सुराग लगाया जा रहा है।