फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car overturns, groom's cousin killed, four injured, Yamunanagar

कार पलटी, दूल्हे के चचेरे भाई की मौत, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Car overturns, groom's cousin killed, four injured, Yamunanagar
युवक की मौत के मामले में परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाल छप्पर से नाचरौन में बरात लेकर जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई बाल छप्पर निवासी जसविंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि चार अन्य रिश्तेदार घायल हो गए। हादसा रादौर रोड पर नहर पुल के पास हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बाल छप्पर निवासी टिंकू कुमार ने बताया कि सोमवार को उसके ताऊ के लड़के जोगिंद्र की शादी थी। बरात जठलाना क्षेत्र के गांव नाचरौन जानी थी। सोमवार सुबह वह कार में सवार होकर नाचरौन बरात में जा रहे थे। कार में उसके अलावा उसका भाई जसविंद्र कुमार, रिश्तेदार जुड्डा जट्टान निवासी संटी व बाल छप्पर निवासी कृष्ण सवार थे। कार मंधार निवासी मनप्रीत सिंह चला रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान चालक कार को बड़ी लापरवाही व तेज गति से चला रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वह रादौर नहर पुल पार करके मंदिर के पास पहुंचे तो चालक मनप्रीत सिंह ने कार को एकदम कट मारा। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार में सवार वे सभी लोग घायल हो गए। हादसे में उसके भाई जसविंद्र को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें रादौर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसके भाई जसविंद्र को मृत घोषित कर दिया। कृष्ण को अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं, उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। रादौर थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मातम में बदली खुशियां
हादसे में हुई दूल्हे जोगिंद्र के चाचा के बेटे जसविंद्र की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी में न डीजे बजाया गया और न ही बैंड बाजा। इसी तरह दूल्हे के घर में भी जो आंखें खुशियों से चमकी हुई थीं, उन आंखों में गम के आंसू आ गए।
ट्रक से कुचलकर व्यक्ति की मौत
यमुनानगर। बुड़िया चौक के पास सड़क किनारे खड़े होकर लघुशंका कर रहे व्यक्ति को पीछे बैक कर रहे ट्रक चालक ने चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया चढ़ने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मांडखेड़ी की टपरिया निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा महीपाल-44 बुड़िया चौक अन्नपूर्णा ढाबे पर मेहनत मजदूरी का काम करता था। सोमवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे वह ढाबे से छुट्टी करके वापस घर आ रहा था। बुड़िया चौक के पास एक ट्रक ने बैक करते समय उसे चपेट में ले लिया। ट्रक का टायर बेटे महीपाल के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed