फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car overturned after hitting ambulance, three injured including a pregnant woman

Yamuna Nagar News: एंबुलेंस में टक्कर मारकर पलटी कार, गर्भवती समेत तीन घायल

Fri, 04 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 04 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Car overturned after hitting ambulance, three injured including a pregnant woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सिविल अस्पताल के सामने वीरवार तड़के करीब चार बजे कार ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस सवार गर्भवती व दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर कई बार पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक अन्य एंबुलेंस से जा टकराई। कार चालक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया।
सिविल अस्पताल का एंबुलेंस चालक रादौर निवासी सतीश कुमार वीरवार तड़के करीब चार बजे एंबुलेंस में गर्भवती महिला गांधी नगर निवासी सुमन को लेकर सिविल अस्पताल आ रहा था। जब वह सिविल अस्पताल में एंट्री करने लगा तो तभी जगाधरी की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई। जिसे कोट मुस्तरका निवासी सिमरनजीत सिंह चल रहा था।
विज्ञापन

कार में दो अन्य लोग सवार थे। बताया जा रहा है एंबुलेंस सिविल अस्पताल के गेट की तरफ आने लगी तो चालक कार को नियंत्रित नहीं कर पाया। कार की सीधी टक्कर एंबुलेंस से हो गई। हादसे में कार सड़क पर कई बार पलटी।इसके साथ ही एंबुलेंस का अगला हिस्सा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी एक अन्य एंबुलेंस से टकरा गई। हादसे में गर्भवती महिला सुमन, एंबुलेंस चालक सतीश कुमार व कार चालक सिमरनजीत सिंह घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सिमरनजीत सिंह को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया औक मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed