फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car, mobile, cash recovered from the accused during remand

Yamuna Nagar News: रिमांड में आरोपी से कार, मोबाइल, नकदी बरामद

Wed, 11 Sep 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Sep 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Car, mobile, cash recovered from the accused during remand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन





यमुनानगर। एचएमजीआईएस पोर्टल में फर्जीवाड़ा कर अवैध खनन के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डेकडीवाला निवासी योगेश कुमार के रूप में हुई। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से फार्च्यूनर कार, दो माेबाइल व 35 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
इस केस में अब तक ट्रांसपोर्टर गांधी धाम जगाधरी निवासी अमरेंद्र सिंह, जय सिटी जगाधरी निवासी हरजीत सिंह, सावनपुरी निवासी गिलशन गेरा उर्फ सोनू व महेंद्रगढ़ जिले के गांव कोरियावास निवासी करतार सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। इन आरोपियों से लगभग सात लाख रुपये की बरामदगी की गई है।
विज्ञापन


सरकार ने अवैध खनन रोकने के लिए 25 दिसंबर 2023 को एचएमजीआईएस (हरियाणा माइन्स एंड जिओलाजी इंफोर्मेशन सिस्टम) पोर्टल जारी किया। खनन कारोबार करने वाली फर्में इस पोर्टल के जरिए ही खनन कारोबार कर सकती है। इस पोर्टल पर खनन की खरीद व बिक्री से संबंधित जानकारी दर्ज करना होता है। इसके बाद ही परमिट जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर पुलिस ने 28 अगस्त को खान एवं भू खनन अधिकारी निरंजन कुमार की शिकायत पर जैतपुर क्षेत्र में पोर्टल पर फर्जी ई-रवाना जारी कर अवैध खनन करने का केस दर्ज किया था। निरंजन ने बताया था कि गांव जैतपुर के समीप खनन जाेन में आरके ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से पोर्टल पर अवैध तरीके से ई रवाना जारी किए जा रहे है।
उन्होंने मौके पर जांच की तो गांव के समीप आसपास के क्षेत्र में एमआर ट्रेडिंग कंपनी के नाम से कोई फर्म नहीं मिली है। फर्जी कंपनी के द्वारा एचएमजीआईएस पोर्टल का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से ई रवाने जारी किए जा रहे है। जबकि विभाग के द्वारा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खरीद बंद है और ई रवाना जारी नहीं किए गए।
मामले की सूचना मिलते ही एसएचओ राय सिंह व खनन विभाग के अधिकारियों ने जैतपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। तब अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस केस की जांच की तो पता चला कि खनन माफिया ने विभागीय अधिकारियों व कर्मियों से मिलीभगत कर बंद पड़े पोर्टलों की आईडी जनरेट कराई। वहां पर मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी तक बदल दी। जिससे ओटीपी उनके पास आने लगी।

इसके माध्यम से ई रवाना जारी कर अवैध रूप से खनिज सामग्री बेची गई। जांच में इस केस में पुलिस ने महेंद्रगढ़ जिले के गांव कोरियावास निवासी करतार सिंह, गांधी धाम जगाधरी निवासी अमरेंद्र सिंह, जय सिटी जगाधरी निवासी हरजीत सिंह, सावनपुरी निवासी गुलशन गेरा की संलिप्तता मिली। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब पुलिस ने डेकडीवाला निवासी योगेश कुमार को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed