फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car hits two friends riding a bike, one dead

Yamuna Nagar News: कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 11 Jul 2024 07:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 11 Jul 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Car hits two friends riding a bike, one dead
यमुनानगर। सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर दामला के पास बुधवार सुबह छह बजे एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक पर पानीपत के चुलकाना धाम जा रहे दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक बाइक से उछलकर दूसरी तरफ जा गिरा, जबकि सड़क पर गिरे दूसरे युवक को कार ने कुचल दिया। इस हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान रामेश्वर नगर गोविंदपुरा निवासी गगन शर्मा के रूप में हुई। सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गोल्डनपुरी कॉलोनी निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि रामेश्वर नगर गोविंदपुरा निवासी गगन शर्मा उसका बचपन का दोस्त था। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह और उसका दोस्त गगन शर्मा घर से बाइक पर चुलकाना धाम पानीपत के लिए चले थे। बाइक गगन चला रहा था, वह पीछे बैठा था। जब वे सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर दामला से आगे इस्जेक फैक्ट्री के नजदीक पहुंचे तो सामने से एक कार तेज गति से आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सीधी टक्कर उनकी बाइक में मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक से उछल कर एक तरफ साइड में गिर गया। जबकि कार उसके दोस्त गगन को कुचलती हुई आगे निकल गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने गगन शर्मा को मृत घोषित किया। जबकि उसे उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बयान दर्ज किए। सदर थाना पुलिस ने मृतक गगन शर्मा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed