फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car hits two cousins, one dies

Yamuna Nagar News: कार ने दो चचेरे भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 10 Jun 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Car hits two cousins, one dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलाचौर गांव के पास कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई बाइक से उछल कर काफी दूर जा गिरे। हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। छछरौली थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बलाचौर गांव निवासी जसविंद्र कुमार ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का 31 वर्षीय सतीश कुमार मेहनत मजदूरी करता था। सोमवार को वह पंजेटों स्थित मोहित प्लाईवुड फैक्टरी में जा रहा था। रास्ते में उसे चचेरा भाई सतीश कुमार मिला। उसने उसे कहा कि आज उसकी छुट्टी है। इसलिए वह भी उसके साथ फैक्टरी जाएगा। सतीश भी उसके साथ बाइक पर बैठ गया।
विज्ञापन

जब वे दोनों भाई जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर गांव के अड्डे पर पहुंचे तो छछरौली की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक से उछलकर करीब 10 फुट दूर कच्चे रास्ते में जा गिरा। उसका चचेरा भाई सतीश करीब छह फुट की दूरी पर सड़क पर जा गिरा। हादसे में वे दोनों भाई घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग निकला। लोगों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। हां उसके भाई सतीश की मौत हो गई और उसे उपचार दिया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई वेदपाल का कहना है कि आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed