फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   car hit bike rider from behind In Yamunanagar, employee died

Yamunanagar: कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से मारी टक्कर, कर्मचारी की मौत; छुट्टी के बाद घर लौट रहा था मृतक

Sat, 19 Oct 2024 12:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 19 Oct 2024 12:32 PM IST
सार

मृतक कंपनी की छुट्टी होने के बाद वह अपने साथी कर्मचारी आशिष निवासी जम्मू कालोनी बी यमुनानगर के साथ घर पर लौट रहे थे। आशीष अपनी बाइक से कुछ आगे चल रहा था। जैसे ही कुछ दूर चले तो एक कार तेजी से सामने से आई और आशीष की बाइक में सीधी टक्कर मार दी।

विज्ञापन
car hit bike rider from behind In Yamunanagar, employee died
शव गृह - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं रहे रहे है। देर रात को एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार फैक्ट्री कर्मचारी को कुचल दिया। हादसे में कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे की खबर के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार रात को सहारनपुर-यमुनानगर रोड पर हुआ। यूपी के देवरिया निवासी चन्दन कुमार कुशवाह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यमुनानगर की एक कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को कंपनी की छुट्टी होने के बाद वह अपने साथी कर्मचारी आशिष निवासी जम्मू कालोनी बी यमुनानगर के साथ घर पर लौट रहे थे। आशीष अपनी बाइक से कुछ आगे चल रहा था। जैसे ही कुछ दूर चले तो एक कार तेजी से सामने से आई और आशीष की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिससे आशीष सड़क पर काफी दूर जाकर गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार मौके से कार लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल हो यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed