फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car driver supplying drugs arrested

Yamuna Nagar News: नशीले पदार्थ की सप्लाई करता कार चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Car driver supplying drugs arrested
थाना छप्पर पुलिस ने गांव कलावड़ टी प्वाइंट से कार में नशीले पदार्थ की सप्लाई करने जा रहे युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी से 34.55 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना छप्पर पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कलावड़ निवासी अवनीश उर्फ किन्नू नशीला पदार्थ बेचने का धंधा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव कलावड़ के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद उन्हें एक कार आती दिखाई दी। जब पुलिस टीम ने कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो कार से 34.55 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान अवनीश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed