फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car driver accused of hitting two friends arrested, sent to jail

दो दोस्तों को टक्कर मारने वाला आरोपी कार चालक गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Car driver accused of hitting two friends arrested, sent to jail
यमुनानगर। एसपी आवास से कुछ मीटर दूरी पर नेहरू पार्क के सामने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मारने वाले आरोपी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ईस्ट भाटिया नगर निवासी परमप्रीत उर्फ प्रिंस के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए एक रेस्टोरेंट पर आया था। जहां से आरोपी अपने दोस्त की कार लेकर नेहरू पार्क की तरफ आया। तेज रफ्तार होने से वह कार पर नियंत्रण खो गया और सामने से आ रहे दोनों दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों दोस्त न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी गगनदीप सिंह (29) व मनप्रीत सिंह (31) उछलकर पेड़ और दीवार से टकराए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी परमप्रीत उर्फ प्रिंस को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गगन घर पर ही कंप्यूटर का काम करता था। जबकि उसका दोस्त मनप्रीत ट्रांसपोर्टर था। सोमवार रात बिजली कट बार-बार लग रहा था। अधिक गर्मी होने से वे दोनों बाइक पर घूमने के लिए निकले थे। करीब साढ़े 11 बजे जब वह नेहरू पार्क गुरुद्वारा के नजदीक पहुंचे तो एसपी आवास की तरफ से तेज रफ्तार आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से बाइक घूमती हुई बाइक 50 मीटर तक घसीटती हुई चली गई। जबकि दोनों दोस्त उछल कर काफी दूर दीवार व पेड़ से टकराए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उनकी मौत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed