{"_id":"663d4b8bdf81e9dbe7063f24","slug":"car-collides-with-tree-driver-dies-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-118746-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पेड़ से टकराई कार, चालक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पेड़ से टकराई कार, चालक की गई जान
Fri, 10 May 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 10 May 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। रादौरी रोड पर बुधवार रात आल्टो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए और 20 वर्षीय कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शव काे पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
रादौर की प्रेमी बाबा कॉलोनी निवासी मनप्रीत सिंह (20) बुधवार रात आल्टो कार से पास के रादौरी गांव किसी काम से गया था। इस दौरान जब वह कार से वापस लौट रहा था, जब रादौरी रोड पर उधम सिंह कॉलोनी समीप उसकी कार अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गई। इसमें मनप्रीत की मौके पर मौत हो गई।
सात माह पहले मनप्रीत के पिता बंटी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। मनप्रीत की शहर के बुबका चौक पर कॉस्मेटिक की दुकान है। जिससे परिवार का गुजारा चलता था। मनप्रीत की हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी मां व बहन को उनका सहारा छीनने से गहरा सदमा लगा है।