{"_id":"63f3cc118602f424630a40f8","slug":"car-collided-with-two-bikes-one-killed-and-two-friends-injured-yamuna-nagar-news-c-18-1-35698-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नगर: कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत दो दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नगर: कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत दो दोस्त घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने जगाधरी रोड पर को-ऑपरेटिव बैंक के पास दो बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक काफी दूर तक सड़क पर घसीटती हुई चली गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 17 निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नितिन कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका डिस्पोजल का काम है। रविवार शाम को वह अपने दोस्त हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अनिल कुमार के साथ उसकी बाइक पर कन्हैया साहब चौक से जगाधरी बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। वह बाइक चला रहा था। जब वे को-ऑपरेटिव बैंक के पास पहुंचे तो उनकी दाहिनी साइड में एक बाइक चालक उन्हें ओवरटेक करने लगा। उसी समय पीछे से तेज गति से टाटा इंडिगो कार आई।
कार की सीधी टक्कर उन्हें ओवरटेक कर रहे बाइक चालक को मारी। टक्कर लगते ही उसकी बाइक उनकी बाइक से टकराई। जिसके बाद दोनों बाइक सड़क पर काफी दूर तक घसीटती हुई चली गई। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कच्चे में उतर गई। हादसे में उसे और उसके दोस्त अनिल को हल्की चोटें लगी। जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मृत घोषित किया। मृतक की शिनाख्त आईटीआई रोड निवासी धर्मेंद्र बक्शी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। शहर थाना के एडिशनल एसएचओ कुशल पाल का कहना है कि आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
गुलाबगढ़ निवासी सौरभ ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी को वह अपने चाचा प्रवीण के साथ बाइक पर यमुनानगर आया था। देर शाम काम समाप्त कर वे दोनों बाइक पर घर जा रहे थे। जब वह शादीपुर के पास पहुंचे तो पीछे से एक ट्रैक्टर आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर की टक्कर सीधी उनकी बाइक में मार दी। जिससे वे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।