फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car collided with tree after collision of unknown vehicle, SPO died

Yamuna Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद पेड़ से भिड़ी कार, एसपीओ की मौत

Wed, 01 Mar 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tree after collision of unknown vehicle, SPO died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। यमुनानगर से ड्यूटी कर लौट रहे हरियाणा पुलिस के एसपीओ की कार को साढौरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने सोमवार देर रात टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एसपीओ की मौत हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया।
गांव मारवा कलां निवासी गुरदेव सिंह यमुनानगर थाना एरिया में मॉडल टाउन में एसपीओ के पद पर तैनात थे। गुरदेव सिंह गाड़ी नंबर चार पर राइडर थे। गुरदेव सिंह ने दो माह पूर्व ही एसपीओ के पद पर नौकरी ज्वाइन की थी। सोमवार रात गुरदेव सिंह अपनी ड्यूटी खत्म करके कार में सवार होकर घर के लिए निकले थे। जैसे ही गुरदेव सिंह गांव मारवा कलां के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उसकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार गुरदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर लाया गया। हालत में कोई सुधार न होता देखकर उन्हें जगाधरी रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान गुरदेव सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed