{"_id":"676720e56442caeb330091a4","slug":"car-and-roadways-bus-collide-three-people-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-130275-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार व रोडवेज बस की टक्कर, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार व रोडवेज बस की टक्कर, तीन लोग घायल
Sun, 22 Dec 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
रादौर। एसके रोड पर जेएमआईटी कॉलेज समीप कार और रोडवेज बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक को मामूली चोटें आईं।
हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। डायल 112 की टीम ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सरकारी अस्पताल रादौर में इलाज के लिए भर्ती कराया। यहांं घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर किया गया।
जानकारी अनुसार कुरुक्षेत्र निवासी विजय वशिष्ठ, विशु, पदम व विष्णु के साथ शाकुंभरी देवी धाम पर दर्शन करने निकले थे। कार सवार ने जैसे ही जेएमआईटी कॉलेज समीप कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया तो सामने से आ रही करनाल डिपो की हरियाणा रोडवेज बस से कार की टक्कर हो गई। तेज रफ्तार कार पहले ट्रक से टकराई, जिसके बाद कार सामने से आ रही रोडवेज की बस से टकरा गई।
विज्ञापन
बस में बैठे यात्रियों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और डायल 112 को फोन कर दुर्घटना की सूचना दी। इस पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाकर ट्रैफिक को दुरूस्त कराया। संवाद