{"_id":"675b48683c7e4ecdff0fd1a4","slug":"canter-drivers-legs-broken-due-to-collision-with-trolley-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-129823-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्राॅले की टक्कर से कैंटर चालक की टूटी टांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्राॅले की टक्कर से कैंटर चालक की टूटी टांगें
Fri, 13 Dec 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सोनीपत के रबड़ा गांव निवासी भूप सिंह ने बताया कि वह कैंटर चालक है। 20 नवंबर को वह पटौदी से जगाधरी सामान लेकर आ रहा था। जब वह सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर धौडंग गांव के नजदीक पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार ट्राॅला आ गया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रॉला चलाते हुए उसके कैंटर में सीधी टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी दोनों टांगें डंपर के कैबिन में फंस गई। जिससे उसकी दोनों टांगों में फ्रैक्चर आ गया। उसे अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्राॅला चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
-- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन