फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Canter collides with bus, four people including driver injured

Yamuna Nagar News: कैंटर ने बस को मारी टक्कर, चालक समेत चार घायल

Wed, 25 Feb 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Canter collides with bus, four people including driver injured
कैल में हाईवे पर टक्कर लगने के बाद क्षतिग्रस्त कैंटर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 पर कैल चौक पर मंगलवार दोपहर अंबाला की तरफ से आ रहे कैंटर ने सवारियों को लेकर जा रही रोडवेज की बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक गांव भगवानपुर निवासी गुरमीत सिंह घायल हो गए। उनके सिर में चोट लगी। इसके अलावा तीन सवारियों को भी चोट लगी। शाम तक भी कैंटर चालक के खिलाफ थाने में शिकायत नहीं दी गई।
बस अड्डा यमुनानगर से रोजाना दोपहर डेढ़ बजे सवारियों को लेकर बस शाहाबाद जाती है। मंगलवार दोपहर भी चालक गुरमीत सिंह व परिचालक नाहरा गांव निवासी हीरा लाल बस लेकर शाहाबाद के लिए निकले थे। जगाधरी अड्डे से सवारियां बिठाने के बाद वह अंबाला मार्ग से होते हुए कैल अड्डे से सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 पर चढ़े।
विज्ञापन

वह हाईवे को पार करके अंबाला की तरफ मुड़ने लगी। तभी अंबाला की तरफ से आ रहे लोड ट्रक ने हाईवे पार कर रही बस को बीच में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों ने चीखना शुरू कर दिया। हादसे में बस के चालक गुरमीत सिंह के सिर में चोट लगी। इसके अलावा तीन यात्रियों को भी चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाते ही थाना सदर जगाधरी एसएचओ तरसेम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। बस को थाने में ले जाया गया। वहीं बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से शाहाबाद के लिए भेजा गया। रोडवेज की तरफ से कोई शिकायत थाने में नहीं दी गई है। बस अड्डा यमुनानगर के ड्यूटी इंस्पेक्टर बलविंद्र सिंह का कहना है कि चालक के सिर में चोट लगी है। परिचालक व अन्य यात्री भी सुरक्षित है। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई है।

ब्लैक स्पॉट है कैल प्वाइंट
कैल चौक पर ब्लैक स्पॉट है। यहां पर अब तक हुई दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल भी हुए है। जगाधरी की तरफ से जाने वाले वाहन चालकों को जान जोखिम में रख कर अंबाला की तरफ जाने के लिए हाईवे पार करना पड़ता है। यहां पर अभी कैल से पांवटा साहिब के लिए निकल रहे नए हाईवे का काम चल रहा है। हाईवे पर मिट्टी के ढेर पड़े हैं। दूसरा रात को भी इस चौक पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। कैल चौक पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए रोड सेफ्टी की बैठक में भी मामला उठ चुका है। हादसों को रोकने के लिए कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed