{"_id":"633f4341907f087e2562397e","slug":"candidates-will-not-have-to-cut-the-rounds-of-hssc-office-yamuna-nagar-news-knl123615434","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यर्थियों को नहीं काटने होंगे एचएसएससी कार्यालय के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्यर्थियों को नहीं काटने होंगे एचएसएससी कार्यालय के चक्कर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से संबंधित समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थियों को अब कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आयोग की ओर से सहायता नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर व्हाट्सएप सुविधा उपलब्ध है। इस नंबर पर संदेश भेजने के बाद अभ्यर्थी समस्याओं संबंधी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आयोग ने व्हाट्सएप नंबर 9872723100 जारी किया है।
डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि अब अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की जानकारी और समस्या के लिए आयोग कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एचएसएससी ने इसके लिए तीन कर्मचारियों को नियुक्त किया है, साथ ही शिकायत निवारण कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी व्हाट्सएप पर आने वाली शिकायतों, सुझावों और जानकारी की समीक्षा करेगी। नियुक्त कर्मचारी तय समय में अभ्यर्थियों को जवाब देंगे। एचएसएससी की ओर से व्हाट्सएप पर आई तमाम शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा। वहीं अभ्यर्थियों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। डीसी ने बताया कि अभ्यर्थियों को शिकायत व जानकारी संबंधी सूचना उक्त नंबर पर व्हाट्सएप करनी होगी। जिसके बाद कर्मचारी संबंधी जानकारी व समाधान करेंगे। जिसकी जानकारी इसी नंबर के जरिए व्हाट्सएप पर अभ्यर्थियों को दी जाएगी।