{"_id":"67c6011797465c55e6088e1d","slug":"candidates-were-given-admission-after-strict-checking-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-133979-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कड़ी जांच के बाद परीक्षार्थियों को मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कड़ी जांच के बाद परीक्षार्थियों को मिला प्रवेश
Tue, 04 Mar 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं के अंग्रेजी विषय की कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा जिले के 57 केंद्रों पर हुई। पेपर आउट होने की घटना के बाद सभी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोमवार को दूसरी परीक्षा थी और इस दौरान केंद्रों के बाहर महिला व पुरुष कर्मी तैनात रहे। कड़ी जांच के बाद विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया।
परीक्षा के लिए विद्यार्थी समय से पहले पहुंच गए थे। इस दौरान केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों ने आपस में अध्यापकों से परीक्षा को लेकर चर्चा की। हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा को लेकर सुबह तनाव व डर देखने को मिला। लेकिन परीक्षा के बाद सभी विद्यार्थी खिलखिलाते हुए बाहर आए। विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा बेहद शानदार रही। प्रश्नपत्र काफी आसान था, जिसके उत्तर देने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
दूसरी तरफ केंद्रों के बाहर पुलिस कर्मियों ने किसी को रुकने दिया। इस दौरान विद्यार्थियों को छोड़ने आए अध्यापकों, अभिभावकों व परिजनों को भी केंद्र के पास नहीं रुकने दिया गया। वहीं, केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कोई वाहन तक पार्क नहीं करने दिया गया। नकल व पेपर आउट की संभावनाओं को देखते हुए बोर्ड ने नियमों में बदलाव किया है।
विज्ञापन
इस पर सोमवार को सभी केंद्रों के अधीक्षक परीक्षा से एक घंटा पहले पहुंचे। वहीं पर्यवेक्षक भी आधा घंटा पहले पहुंचे। प्रश्न पत्र के पैकेट देने से पहले पर्यवेक्षकों के मोबाइल फोन अधीक्षक ने अपने पास जमा कर लिए। विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र की स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा रही।
पेपर आउट होने की घटना के बाद बोर्ड व सरकार सख्त है। इसके चलते अब हर केंद्र पर कम से कम दस पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। उपजिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी केंद्र पर नकल संबंधी कोई मामला सामने नहीं आया है। नकल रहित परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
कृष्णा ने बताया कि अंग्रेजी अन्य विषयों से थोड़ा कठिन है। जिस कारण परीक्षा को लेकर सभी में भय व तनाव था। केंद्र पर पहुंचकर सभी ने विषय के पाठ्यक्रम को लेकर बातचीत की। परंतु प्रश्नपत्र देखकर डर व तनाव दूर हो गया। प्रश्नपत्र बेहद सरल था, जिससे परीक्षा अच्छी हुई है।
आर्यन ने बताया कि परीक्षा को लेकर अच्छे से तैयार की थी। फिर भी इसे लेकर काफी डर था। पहले लगा था कि परीक्षा बहुत कठिन होगी और सिलेबस से बाहर से भी प्रश्न पूछे जाएंगे। परंतु प्रश्नपत्र बेहद सरल था। एक नहीं बल्कि सभी कोड बहुत आसान थे। इससे विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।
तरुण ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा को लेकर कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। पहली बार बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं, तो इसे लेकर काफी तनाव व भय था। परंतु कठिन विषयों की परीक्षा अच्छी होने से उनका मनोबल व उत्साह बढ़ गया है। परीक्षा अच्छी होने से अंक भी अच्छे आएंगे।
शिवानी गुप्ता ने बताया कि परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी की थी। दोनों ही कठिन विषयों की परीक्षा निपट गई है। सभी विद्यार्थियों की परीक्षा अच्छी हुई है। अंग्रेजी का प्रश्नपत्र सरल था। जिसे लिखने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। उनकी परीक्षा काफी अच्छी रही है, जिससे वे बेहद खुश हैं।
खुशी ने बताया कि अंग्रेजी परीक्षा के सभी कोड के प्रश्न पत्र आसान थे। एक नहीं सभी कोड बेहद सरल थे। लगभग सभी कोड एक समान थे। किसी कोड में सिलेबस से बाहर से प्रश्न नहीं पूछे गए। उनके साथ सभी विद्यार्थियों की परीक्षा अच्छी हुई है, इससे उनमें उत्साह है।
अंजलि ने बताया कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र काफी आसान था। जिस कारण परीक्षा भी अच्छी हुई है। सभी में लगभग एक समान प्रश्न पूछे गए थे। परंतु प्रश्नपत्र काफी लंबा था, जिसे लिखने के लिए तीन घंटे का समय कम लग रहा था। सभी प्रश्नों के उत्तर एकाग्रता से दिए हैं और परीक्षा अच्छी होने से खुश हैं।