फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Can't imagine life without digital tools, Yamunanagar

डिजिटल साधनों के बिना जीवन की कल्पना नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Can't imagine life without digital tools, Yamunanagar
कार्यक्रम में मुख्यातिथि को सम्मानित करते आयोजक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के वाणिज्य विभाग ने सोमवार डिजिटल मार्केटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया। वक्ताओं ने छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग का महत्व बताया।
वर्कशॉप में बतौर मुख्य वक्ता गुरु हरकिशन एजुकेशनल सोसायटी के चेयरमैन अजिंद्रपाल सिंह व वेब डवेलपर एंड डिजिटल मार्केटिंग विश्लेषक नवीन गर्ग ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आभा खेत्रपाल व वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ. सुरिंद्र कौर ने की। अजिंद्रपाल ने कहा कि आज के युग में डिजिटल साधनों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। आज गूगल का उपयोग सिर्फ जानकारी ढूंढने तक सीमित नहीं है, फेसबुक सिर्फ फोटो शेयर करने या चैटिंग करने का साधन नहीं रह गया।
विज्ञापन

अब यू-ट्यूब केवल वीडियो लोड व अपलोड करने का प्लेटफार्म नहीं है। लोग अब इंटरनेट का उपयोग अपने बिजनेस की मार्केटिंग व उत्पाद बेचने के लिए करते हैं। नवीन गर्ग ने कहा कि खोज इंजन अनुकूलन (सर्च इंजन ऑपटिमाइजेशन), सामग्री विपणन, प्रभावित विपणन, सोशल मीडिया विपणन के तरीकों का इस्तेमाल करके बिजनेस को कम लागत व कम समय में ग्राहक तक पहुंचाया जा सकता है। डॉ. खेत्रपाल ने कहा कि समय के साथ चीजें बदलती रहती है। समय के साथ बदलना ही सफल व्यक्ति की पहचान है। डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि आज के समय में जहां लोगों की पसंद हर सेकेंड बदलती है, हमें मार्केटिंग के तरीके भी वहीं अपनाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed