{"_id":"60d395078ebc3e09ca01dde5","slug":"campaign-to-prevent-malaria-dengue-resumes-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl741714173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया, डेंगू से बचाव की मुहिम दोबारा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया, डेंगू से बचाव की मुहिम दोबारा शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होते ही स्वास्थ्य विभाग मलेरिया और डेंगू से बचाव की तैयारियों में दोबारा से जुट गया है। दोबारा से शुरू की गई मुहिम में टीमों ने 15 दिनों में 11,740 घरों का सर्वे किया। मच्छरों का लारवा मिलने पर 68 घरों में नोटिस दिया गया है।
बारिश में अमूमन देखा गया है कि लोग के घरों में कूलर, फ्रिज व छतों पर पड़े टायरों या पुराने बर्तनों में पानी भरा मिलता है। ऐसे में उनमें लारवा पनपने लगता है। इससे मलेरिया और डेंगू की संभावनाएं बढ़ जाती है। जिले में फिलहाल मलेरिया और डेंगू का कोई केस नहीं मिला है। ऐसे में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें। यदि कही पर पानी एकत्र है, तो उसमें तेल डाल दें, जिससे लारवा न पनपे। घरों में कूलर, फ्रिज की ट्रे का पानी भी बदलते रहे। साफ पानी में मच्छर जल्दी पनपता है। मच्छरदानियों का प्रयोग करें। वहीं मुहिम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लगभग 150 कूलर, पांच हजार टैंक और करीब 10 हजार गमलों की जांच की है। इसके साथ ही छतों पर पड़े पुराने बर्तनों व टायरों की जांच की गई। मलेरिया से निपटने के लिए प्रत्येक वर्ष घरों में इंडोर रेस्डोल स्प्रे (आईआरएस) शुरू किया जाता है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में चला विशेष अभियान
भूडखुर्द, डोईवाला, मानकपुर, बल्लेवाला, दादूपुर हैड, कलेसर, बांबेपुर, टिबडिया, फैजपुर, ताजेवाला, अहडवाला, नागल पत्ती, चांदपुर, भूड़कलां, मांडेवाला, टापू माजरी, चूहडपुर, मानीपुर, कलानौर, बक्करवाला, प्रतापनगर में मलेरिया से बचाव के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिले में दोबारा से मलेरिया, डेंगू से बचाव के लिए सर्वे शुरू कराया गया है। टीमों ने हाउस होल्ड सर्वे किया। बीते 15 दिनों में 11,740 घरों का सर्वे किया जा चुका है। लारवा खाने के लिए 60 अधिक तालाबों में गंबुजिया मछली डाली गई है। सर्वे के दौरान जिन घरों में लारवा मिले हैं, उन्हें नोटिस दिए गए है। - वागीश गुटेन, जिला मलेरिया अधिकारी।