फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Called upon party workers to strengthen the organization down to the booth level.

Yamuna Nagar News: कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का किया आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Called upon party workers to strengthen the organization down to the booth level.
कार्यकर्ताओं को संबो​धित करती कुमारी शैलजा। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व सांसद कुमारी सैलजा ने बुधवार को सरस्वतीनगर खंड के गांव ऊंचा चांदना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में पहुंचे। सम्मेलन के दौरान शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का पाठ पढ़ाया। इस सम्मेलन का आयोजन यमुनानगर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी की जड़ें गांव-गांव और बूथ-बूथ तक मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने किसानों के मुद्दे उठाते हुए सरकार से धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कम बारिश के कारण किसानों की लागत करीब डेढ़ गुना बढ़ गई है। ऐसे में किसानों को प्रति क्विंटल 500 रुपये बोनस दिया जाना चाहिए। उन्होंने मंडियों की सफाई, शेड खाली करवाने और धान खरीद में नमी की सीमा 17 से बढ़ाकर 22 प्रतिशत करने की मांग की। वहीं, गेहूं की बुआई को देखते हुए डीएपी खाद और गेहूं का बीज पर्याप्त मात्रा में समय पर उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारी पक्की नौकरी और सुरक्षित भविष्य की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 36 कच्चे कर्मचारियों को बर्खास्त, छह नियमित कर्मचारियों को निलंबित, 19 को गिरफ्तार और 455 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी मांगों का सम्मानजनक समाधान निकालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमारी सैलजा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण मामले का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लगातार संघर्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दबाव के बाद सरकार को मामले में एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। उन्होंने सवाल उठाया कि कार्रवाई में एक महीने से अधिक समय क्यों लगा। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने और शुद्धिकरण करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि दलित सम्मान, सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, देवेंद्र सिंह, सुधा भारद्वाज, परविंदर परी, श्याम सुंदर बत्रा, निर्मल चौहान, सुरेश ढांडा, सतपाल कौशिक, राय सिंह गुर्जर, संदीप कुमार साढ़ौरा, राजपाल खरकाली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed