फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cabbage prices fall, farmers trample crops with tractors

Yamuna Nagar News: गोभी के दामों में गिरावट, किसानों ने ट्रैक्टर से रौंदी फसल

Sat, 25 Feb 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 25 Feb 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Cabbage prices fall, farmers trample crops with tractors
साहिल घई
विज्ञापन

साढौरा। अगर इसी तरह से दामों में गिरावट आती रही तो आने वाले दिनों में लोग गोभी खाने के लिए भी तरस जाएंगे। ऐसे में महंगे दामों पर ही गोभी खरीदनी पड़ेगी। दरअसल सब्जी मंडी में गोभी के दामों में बेतहाशा गिरावट से हताश हुए कई किसानों ने 25 एकड़ में खड़ी गोभी की तैयार फसल को ट्रैक्टर से जोत कर नष्ट कर दिया है।
किसानों का आरोप है कि सरकार की ओर से लागू की गई भावांतर योजना का भी पिछले कई वर्षों से उन्हें कोई लाभ न मिल पाने से हताश होकर उन्हें यह कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा है। पार्षद व सब्जी उत्पादक किसान अंकुश राणा ने बताया कि सब्जी मंडी में इन दिनों गोभी की 25 से 30 किलो की पन्नी महज 20 रुपए की ही बिक पा रही है। एक एकड़ से गोभी की लगभग 500 पन्नी की उपज होती है। इस तरह किसानों को एक एकड़ की गोभी की फसल के लिए महज 10 हजार रुपए ही मिल पा रहे हैं और लागत लगभग 50 हजार आती है। फसल में परिवार की मेहनत की लागत अलग से है।
विज्ञापन

इस तरह लागत व मजदूरी वसूल न होने से पार्षद अंकुश राणा सहित राजेश राणा, घनश्याम, संदीप चौहान, नीरज व मंगल ने लगभग 25 एकड़ में गोभी की फसल की जोताई करके नष्ट कर दिया है। इनमें से कई किसानों ने तो जमीन ठेके पर लेकर गोभी बोई थी। उनकी तरह ही कई अन्य किसान भी फसल की जोताई करने की तैयारी कर रहे हैं। अंकुश राणा ने बताया कि सरकार की भावांतर योजना का भी लाभ नहीं मिल पाने से हताश सब्जी उत्पादक किसान अब मक्का की खेती करने की सोच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed