फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   By giving a lift, two youths stole the person's pocket, four thousand rupees

लिफ्ट देकर दो युवकों ने व्यक्ति की जेब काटकर चुराए चार हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
By giving a lift, two youths stole the person's pocket, four thousand rupees
यमुनानगर। बाइक पर लिफ्ट देकर दो युवकों ने एक व्यक्ति की जेब काट चार हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भुरिया कॉलोनी निवासी राजेश ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपने निजी काम से आईटीआई के पास आया था। जब वह पैदल आईटीआई के पास पहुंचा तो ससौली रोड की तरफ से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने उसके नजदीक बाइक रोककर उसे बाइक पर लिफ्ट दी। आरोपियों ने उसे कहा कि वे महाराणा प्रताप चौक की तरफ जा रहे है। उसे भी कांसापुर रोड पर छोड़ देंगे। आरोपियों की बातों में आकर वह उनके साथ बाइक पर बैठ गया। इसके बाद दोनों युवक उसे कांसापुर रोड पर छोड़कर कमानी चौक की तरफ चले गए। बाइक से उतरने के बाद जब उसने अपनी जेब देखी तो उसके अंदर से चार हजार रुपये गायब थे। गांधी नगर थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed